{"_id":"5baa8845867a557f5e02cd5d","slug":"91537902661-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-सीडीओ ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-सीडीओ ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से देवाजितपुर गांव में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दो अक्तूबर के बाद खुले में शौच जाने पर जुर्माना लगाने के साथ सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाएगा। डीएम और सीडीओ की ओर से स्वच्छता के लिए गौरव हर्ष यात्रा निकाली गई। जिसमें घर की महिलाओं से बात कर शौचालय के प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय देवाजितपुर में बैठक कर गांव को ओडीएफ घोषित किया गया। डीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डीएम ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह खुले में शौच न जाएं। यह मानव जाति के लिए अत्यंत घृणात्मक है, जिसके कारण हमारे समाज में विभिन्न बीमारियों संग सामाजिक बुराइयां पनप रही हैं। मानव मल में हानिकारक वायरस, बैक्टीरिया होता है जो मक्खी, वायु, जल के माध्यम से दस्त, पेचिश, टाईफाइड, पीलिया, पोलियों जैसे तमाम बीमारी को आमंत्रित करता है। डीएम ने कहा कि दो अक्टूबर के बाद खुले में शौच जाने पर सरकारी योजनाओं से उक्त परिवार को वंचित किया जाएगा साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मौके पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन