फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Thu, 22 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
भदोही। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन देश भर के युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगा। युवा विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित होकर अपना रोजगार कर सकेंगे। देश में रोजगार की कमी नहीं है। प्रशिक्षित युवाओं की कमी हैं जो यह मिशन पूरा करेगा। वे बुधवार को मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान में प्रशिक्षण केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी की बुनियादी सुविधाएं रोटी, कपड़ा और मकान है। उसे प्राप्त करने के लिए दक्षता चाहिए जो इस प्रशिक्षण केंद्र से हासिल होगी। कहा कि 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के लोग नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। समारोह में डीएम विशाख जी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र सबके लिए समान अवसर प्रदान करेगा। जनपद के युवाओं के लिए सीखने का अच्छा केंद्र साबित होगा। बताया यहां फिलहाल गारमेंट इनलाइन चेकर, स्विंग मशीन आपरेटर, टेलीकालर, होटल मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट टेक्निशियन में दक्षता प्रदान की जाएगी। भविष्य में इसमे कालीन व्यापार में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर बल दिया। युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण हासिल करने में अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करें। इससे आपके विकास के साथ-साथ राष्ट्र भी शक्तिशाली बनेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल ने भदोही में उच्च स्तरीय केंद्र खोलने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। केंद्र प्रभारी अमित तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, एसडीएम सुनील कुमार यादव के अलावा प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी स्टाफ व नगर के युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed