{"_id":"5a4693634f1c1b1f168b5f3b","slug":"91514574691-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का प्रकोप गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का प्रकोप गहराया
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही जिले में ठंड कहर बरपाने लगी है। शीतलहरी और तेज गलन के बीच सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे कड़ाके की ठंड में बीमार पड़ने लगे हैं तो अस्पतालों में भी ठंड से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को शीतलहरी के बीच घने कोहरे के चलते गलन बढ़ने से लोग कांप उठे। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के बीच ठंड का प्रकोप मुश्किलों का सबब बन चला है। शुक्रवार को सुबह हुई तो चारों ओर घने कोहरे की जकड़न में जनजीवन गुम सा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के चलते वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर तक कोहरे की चादर तनी रहने के कारण यातायात पर करारा ब्रेक लगा। सड़कों पर वाहनों का टोटा हो गया। जो वाहन चल रहे थे, वे रेंगते नजर आ रहे थे। बाबूसराय क्षेत्र के गिर्दबड़गांव के एक स्कूल में सुबह प्रार्थना के समय दो बच्चों प्रीती यादव और अंजलि उपाध्याय को ठंड लगने के कारण उल्टी होने लगी। प्रिंसिपल ने दोनों बच्चियों को अलाव तपाया। इसके बाद स्कूल बंद कर दिया गया। ठंड का आलम यह था कि पूरे दिन लोग अलाव से चिपके रहे। तमाम सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के साथ बतकही होती रही तो घरों में भी बुजुर्ग अलाव छोड़कर नहीं उठे। गलन के चलते घर के अंदर भी लोग कांपते रहे।
विज्ञापन