फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सर सैय्यद अहमद डे कार्यक्रम

सर सैय्यद अहमद डे कार्यक्रम

Mon, 23 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सर सैय्यद अहमद डे कार्यक्रम
तरक्की करना है तो उदार बने : इफाकत अली
विज्ञापन

सर सैय्यद अहमद खां की 200वीं जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
भदोही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज इफाकत अली खां ने कहा कि हमें और आपको विकास करना है तो उदार होना पड़ेगा। उदारता से कुछ भी हासिल किया जा सकता। इस्लाम सिखाता है कि पड़ोसी किसी भी धर्म का हो उसके साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। वे रविवार की शाम एक होटल में सर सैय्यद अहमद खां की 200वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाज में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए उदारता मुख्य सीढ़ी है। कोई जरूरतमंद हो तो उसकी जरूरत पूरा करें। आपका पड़ोसी कोई भी हो, किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो उसे आपकी जरूरत है तो उसे पूरा करें। सर सैय्यद अहमद ऊंचा मकाम रखते हुए भी गरीबों की सेवा की। उन्हें मालूम था कि तरक्की के लिए शिक्षा बेहद अहम है। इसलिए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी की नींव रखी। आज पूरी दुनियां में एएमयू के छात्र डंका बजा रहे हैं। कहा कि अगर सर सैय्यद को खिराजे अकीदत पेश करनी हो तो गरीबों और महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करें। उन्होंने मौजूद अलीगेरियन से कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा भी दें।
विज्ञापन

हमदर्द लेबरोट्रीज नई दिल्ली के लीगल हेड, जावेद अख्तर ने कहा कि सर सैय्यद अहमद को महात्मा गांधी ने प्राफेट आफ एजूकेशन बताया था। उनके निधन पर लंदन के अखबार द टाइम्स ने संपादकीय में जगह दी थी। नगर के चिकित्सक, डा. कमाल अहमद अंसारी ने कहा कि हम सभी को सर सैय्यद का शुक्रगुजार होना चाहिए। जिन्होंने हमें एक मुकाम तक पहुंचाया। अशफाक अहमद अंसारी ने 1970 के दशक की कुछ यादें मौजूद लोगों से साझा की। अध्यक्षता जावेद अंसारी ने और संचालन मुशीर इकबाल ने किया। शुरुआत कारी नजीर के तिलावते कलाम पाक और फिर कौमी तराना सारे जहां से अच्छा से हुआ। अरशद अंसारी, उजैर महमूद, राशिद कमर, उमैर महमूद, इंतखाब वजीरी, मोइन इंजीनयर, समूना मुशीर ने अतिथियों का स्वागत किया। हाजी यूसुफ इमाम, साबिर अंसारी, रियाज अहमद, अरशद वजीरी, शाहिद एकराम, शाहिद जमाल, मुश्ताक़ अंसारी, लियाकत अली खान, सिद्दीक अंसारी, शारिक अंसारी, वसीम अंसारी, आफताब आलम, मतीन अंसारी, डा. अजहर आसिफ अंसारी, खालिद केटू मौजूद थे। शाबान करीमी ने अतिथियों के स्वागत में नज्म पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed