{"_id":"59a463fc4f1c1bc0018b4603","slug":"91503945724-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच से प्रतिभाओं को निखार रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच से प्रतिभाओं को निखार रही भाजपा
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में युवा कला संगम का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए कलाकारों ने गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए।
मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक धीरज ओझा और विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष रणंजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेताद्वय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि नौजवानों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है। भाजपा युवा कला संगम के माध्यम से भाजपा निखारने का काम कर रही है। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया। राजेश परदेशी, जटाशंकर शुक्ल, अजय दूबे, हजारी दूबे, वीरेंद्र शुक्ल, श्वेता सरगम, सुनीता सरोज समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, गोरेलाल पांडेय, दिनेश पांडेय, राकेश दूबे, सुनील मिश्र, दीपक मिश्रा, गुलाब पासी, अखिलेश बिंद, अखंड प्रताप सिंह, रिंकू आदि रहे।