{"_id":"575881af4f1c1b41359c56e1","slug":"9-30-pm-here-come-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 9.30 बजे ही आते हैं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 9.30 बजे ही आते हैं चिकित्सक
Updated Thu, 09 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोइरौना की रामप्यारी देवी सात बजे से और अभोली के विनोद कुमार साढ़े सात बजे से जिला अस्पताल के ओपीडी के दरवाजे पर बैठकर डाक्टर साहब का बेसब्री से इंतजार इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके क्षेत्र के स्थानीय सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से मुलाकात बड़ी मुश्किल से हो पाती है। घड़ी की सुइयां ओपीडी के समय आठ बजे से आगे बढ़ने लगी हैं, लेकिन जिला अस्पताल के ओपीडी में न तो डाक्टर का पता है ना ही कर्मचारियों का। काउंटर से परची कटवाकर बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार चिकित्सकों का इंतजार करते दिख रहे हैं। रामप्यारी,विनोद तो बानगी भर हैं, ऐसे सैकड़ों मरीज चिकित्सकों की लापरवाही के चलते यहां हर रोज जलालत झेलते हैं।
अमर उजाला की टीम ठीक आठ बजे जिला अस्पताल पहुंची तो वहां का नजारा कुछ ऐसा ही था। परची कटवाकर मरीज चिकित्सकों के इंतजार में बैठे थे, लेकिन ओपीडी के दरवाजे पर नौ बजे तक नहीं खुले। ओपीडी अधीक्षक और अन्य परामर्श कक्षों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सवा आठ बजे के आसपास दवा कक्ष तो खुल गया, लेकिन चिकित्सकों का कुछ पता नहीं था। साढ़े आठ बजे के करीब फिजीशियन प्रदीप सिंह यादव और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार पहुंच गए थे। लगभग साढ़े नौ बजे तक अन्य चिकित्सक पहुंचे और ओपीडी का संचालन शुरू हुआ।