फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   895 vendors applied to the municipality camp

पालिका में 895 वेंडरों ने किया आवेदन

Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
895 vendors applied to the municipality camp
भदोही। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पटरी व्यवसायियों (वेंडरों) के पंजीकरण के लिए मंगलवार को पालिका परिसर में कैंप लगाया गया। कैंप में 185 वेंडरों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया। नगर पालिका क्षेत्र में शासन से कुल 2839 वेंडरों को पंजीकृत किए जाने का लक्ष्य मिला है। अधिशासी अधिकारी जी. लाल के अनुसार अब कुल 895 लोग पंजिकृत हो चुके हैं या उनके आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि यह पं जीकरण इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि बिना पंजिकरण अब पटरी पर दुकानें नहीं लगाई जा सकेंगी। जिन लोगों ने आज आवेदन किए हैं उनके आवेदन का सत्यापन कर परिचय पत्र सौंपा जाएगा। बताया कि जो लोग आवेदन नहीं कर सके हैं वे कार्यालय में संपर्क कर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। इसके अलावा भी पालिका के कर्मचारी डोर टू डोर भी अ भियान चलाएंगे। कैंप में पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने वेंडरों से इसके उद्देश्यों को साझा किया। बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में केवल पंजीकृत वेंडरों को ही लाभ मिलेगा। अध्यक्ष ने पालिका क्षेत्र के पटरियों पर मोची, पान वाले, चाय वाले, सब्जी वाले, खोमचा अथवा ठेला लगाने वालों को अतिशीघ्र अपना आवेदन पालिका में करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजिकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। यदि कोई शुल्क मांगता है तो उनके संज्ञान में लाएं। कैंप में तेज बहादुर यादव, पुल्लु यादव, ललित कुमार, अरविंद कुमार, इमरान आदि कर्मचारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed