फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   88 vacant seats of M.Ed will be filled through counselling.

Bhadohi News: काउंसिलिंग के जरिये भरी जाएंगी एमएड की रिक्त 88 सीटें

Mon, 02 Dec 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
88 vacant seats of M.Ed will be filled through counselling.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिलों के एमएड कॉलेजों में खाली सीटें काउंसलिंग के जरिये भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग के लिए नौ दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


एमएड सत्र 2024-26 में खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसिलिंग नौ दिसंबर को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान के विश्वेसरैया हाॅल में होगी। सामान्य रैंक 001 से 433 तक के जो अभ्यर्थी किसी कारणों से पाठ्यक्रम में अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, वे इस काउंसिलिंग में शाामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपना काउंसिलिंग पत्र दो दिसंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
इन कॉलेजों में खाली हैं एमएड की सीटें
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध राजा हरपाल सिंह पीजी काॅलेज सिंगरामऊ, टीडी काॅलेज जौनपुर, जय बजरंग महिला महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर, गुरु फूलचंद महाविद्यालय दौलतपुर गाजीपुर, गोपीनाथ महाविद्यालय देवकली सलामतपुर गाजीपुर में एमएड की 50-50 सीटें हैं। 250 सीटों में से 162 पर दाखिला हुआ है। 88 सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। एक अन्य कॉलेज का कोरम पूरा न होने के कारण काउंसलिंग फंसी है। कोरम पूरा होने के बाद कॉलेज की 50 सीटों के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
एमएड की खाली सीटों को काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही तिथि निर्धारित कर छात्र-छात्राओं को सूचित कर दिया जाएगा। - डॉ. विनोद सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पूविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed