फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   88 thousand saplings planted in nine hours

नौ घंटे में रोपे साढ़े 88 हजार पौधे

Tue, 12 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
88 thousand saplings planted in nine hours
पौधरोपण
मुख्यमंत्री के ड्रीम अभियान ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी में सोमवार को गजब का उत्साह देखने को मिला। आमजन के संग-संग अफसर, नेता भी जिले भर में पौधे लगाते और हरियाली का संकल्प दोहराते देखे गए। अभियान के लिए जो लक्ष्य 24 घंटे में पूरा करना था, उसे महज नौ घंटे में ही पूरा कर लिया गया। 90 हेक्टेयर रकबे में 88 हजार 500 पौधे लगा दिए गए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सुबह से ही अफसरों की टीम मुस्तैद दिखी। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सुरियावां के महुआपुर, बावन बीघा, आईटीआई कॉलेज पिपरिस में पौधे रोपे और लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में सहयोग की अपील की और कहा कि पौधों की सुरक्षा बेटों की तरह करें।
विज्ञापन


पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जीव जंतु, पशु-पक्षी और मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।  पिपरिस में विधायक जाहिद बेग और माधोसिंह चील्ह रोड, विधायक मधुबाला,  उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने आईटीआई कॉलेज पिपरिस और रजपुरा चौराहे पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहिदानगर क्षेत्र के डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रामकिशुनपुर बसहीं, भिखीपुर, कोइरौना, भावापुर में पौधरोपण किया गया। कालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल दूबे, विष्णु सेठ, अरुण दूबे, टिकेश्वरनाथ, मैनेजर यादव, ग्राम प्रधान कांता प्रसाद बिंद, रामकुमार बिंद, डब्बू तिवारी, पूर्व प्रधान दाताचरण और  अजीतनगर स्थित चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता कमलाशंकर महतो प्रधानाचार्य शिवप्रताप यादव, शोभनाथ यादव  ने पौधे रोपे। खमरिया इलाके के घोसिया स्थित टेंडर हर्ट्स स्कूल में प्रबंधक कीर्तन कोकिला ने पौधों का पूजन भी किया।


विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 300 पौधे लगाए गए। ज्ञानपुर बीआरसी में समन्वयक संतोष सिंह ने पौधरोपण किया। ऊंज के कुरमैचा गांव के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सपा नेता दीनानाथ यादव, रविकांत बिंद, मोल्हई राम, श्याम नारायण ने   पौधे लगाए।

सुरियावां के हरिपुर अभियां के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान महिमा मिश्रा ने गांव में 1250 नीम, शीशम, जामुन, बरगद, पाकड़ सहित कई  प्रजाति के पौधे लगाए गए।  मौके पर प्रभुनाथ, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed