ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण बचाव का टीकाकरण शुरू है। मंगलवार को 100 से अधिक बूथों पर 40000 लक्ष्य के तहत 8215 लोगों ने वैक्सीन लगवाया । इसमें 2776 लोगों ने प्रथम डोज जबकि 5439 लोगों ने दूसरी डोज लगवाया। कुल 20.54 फीसदी टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया है कि जल्द ही शतप्रतिशत टीका लग सके इसके लिए टीकाकरण का रफ्तार बढ़ा दिया गया है। 100 से अधिक बूथों पर 8215 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। सीतामढ़ी : स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीघ ब्लाक के नारेपार सीतामढ़ी में कोरोना वैक्सीन का विशेष अभियान में गांव के बस्तियों में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर घर वैक्सीन लगाया गया। अभियान में ब्लाक कर्मी, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक आदि टीकाकरण अभियान में लगे थे। ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह और प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी ग्राम सभा मे दो टीम लगाई गई है। नारेपार बूथ की टीम ने कुल 44 लोगों का टीकाकरण किया जबकि सीतामढ़ी बूथ पर 46 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। अभियान में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार तिवारी, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रीति सिंह, विमला देवी, मंजूलता, शिवमणि तिवारी आदि लगे रहे।