{"_id":"5c3b78febdec2273344b04f0","slug":"81547401470-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर को मॉडल विधानसभा बनाकर लूंगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर को मॉडल विधानसभा बनाकर लूंगा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। डीघ विकास खंड के अमिलौर गांव में रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का स्वागत किया गया। भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक माता प्रसाद चौबे की ओर से आयोजित समारोह में विधायक ने खुद को जनता का सेवक बताया। कहा कि ज्ञानपुर को मॉडल विधानसभा बनाने तक दम नहीं लूंगा।
उन्होंने कहा कि आप लोगों के स्नेह और प्रेम से ज्ञानपुर का चौथी बार विधायक बना हूं जिसका में सदैव ऋणी हूं। आपका चौकीदार और सेवक हूं। विधानसभा में शुद्ध पानी, सोलर लाइट, हैंडपंप, सड़कों, विद्यालयों में किए गए विकास की बात को साझा किया। जातिगत राजनीति का विरोध करते हुए कहा कि मुझे जातिगत राजनीति नहीं करनी है हमारे विधानसभा के समस्त जाति के लोग हमारे हैं और हम उनके सेवक हैं। भवन निर्माण के लिए पांच लाख और अमिलौर गांव में बारात घर के साथ गांव की बची हुई सड़कों की मरम्मत की घोषणा किया। इस दौरान गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इसके पूर्व विधायक का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कृष्णानंद दूबे, राजित राम यादव, गुड्डू जायसवाल, नंदलाल यादव, छोटे लाल, सुरेश यादव, आद्या प्रसाद तिवारी, नंदलाल यादव, सुशील बिंद, पंडित अजय बिंद आदि रहे। संचालन शेषधर पांडे ने किया।