फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता

सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता

Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता
ज्ञानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों से प्रभातफेरियां निकाली गईं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। केएन पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पटेल की प्रमिता पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ. अमित गोयल, कमाल अहमद सिद्दीकी, मनोज अवस्थी, सुरेंद्र सिंह, शुभ्रा श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र ने पटेल जी के विचारों को सुनाया। कहा कि पटेल जी ने हमें एक भारत दिया, जिसे समृद्ध और श्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। बीआरसी पर आयोजित गोष्ठी में शिक्षक अखिलेश कुमार, मानिक चंद्र यादव आदि रहे। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर, लोहराखास में पटेल जयंती मनाई। प्राथमिक विद्यालय सरई राजपुतानी में प्रभातफेरी निकाली गई। मौके पर आशीत सिंह, सिद्धार्थ यादव, संजय, सोबिया आदि रहीं। सुरियावां के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता प्रतीक कैप वितरित किया गया। मौके पर हेडमास्टर लीना सिंह रहीं। खमरिया के शहीद नरेश इंटर कॉलेज में पटेल जयंती मनाई गई। मौके पर राजेंद्र शुक्ल, अवधेश कुमार मिश्र, राजेंद्र जायसवाल आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। भाषण में सोनम गौतम प्रथम रहीं। मौके पर हेडमास्टर अरविंद पाल, सियाराम पाल, माला, सुधा, अनु सिंह आदि रहीं। डीघ ब्लॉक के श्रीमती जगवंती देवी हीरानंद महाविद्यालय की ओर से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दौड़ को रवाना किया। मौके पर राजेंद्र सिंह, रविकांत, फूलचंद्र, विष्णु पांडेय, रामकिंकर आदि रहे। गोपीगंज के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेशंभू में प्रभातफेरी निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मौके पर हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद पटेल आदि रहे। इसी तरह भदोही के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता, गोष्ठी और दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रांगण में हुई दौड़ में हिस्सा लेकर सद्भावना का संदेश दिया। प्रो. बृजेश सिंह ने बताया कि एकता दौड़ में छात्र वर्ग में दयासागर प्रथम, रोहित मौर्य द्वितीय और विपिन कनौजिया तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में पूजा प्रथम, आरती यादव द्वितीय, श्वेता, हर्षिता पांडेय व साक्षी मौर्या तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। डॉ. वर्षारानी सिंह, डॉ. माया यादव, डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. राजकुमार, डॉ. माया यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed