फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इंडिया कारपेट एक्सपो का समापन

इंडिया कारपेट एक्सपो का समापन

Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंडिया कारपेट एक्सपो का समापन
भदोही। वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में चल रहे चार दिवसीय 36वें इंडिया कारपेट एक्सपो का बुधवार को समापन हो गया। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारियों ने दावा किया कि चार दिन के एक्सपो में करीब 450 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। 38 देशों से आए 575 आयातकों और उनके प्रतिनिधियों ने खरीदारी के साथ कई करोड़ रुपये के आर्डर बुक कराए। परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन और केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी व राज्य मंत्री अजय टमटा के आने से कालीन एक्सपो को अच्छा एक्सपोजर मिला है। इससे कालीन कारोबारी उत्साहित हैं। कहा कि मंत्रियों ने हर प्रकार के कालीन उद्यमियों को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में 38 देशों के 350 आयातकों और 225 आयातक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कहा कि चार दिन में करीब 450 करोड़ का कारोबार हुआ है। साथ ही विभिन्न देशों के खरीदारों और भारतीय कालीन उत्पादकों के बीच वार्ता हुई, जो आने वाले दिनों में व्यवसाय के रूप में बदल सकता है। बताया कि एक्सपो में केंद्रीय वस्त्र सचिव राघवेंद्र सिंह, विकास आयुक्त हस्तशिल्प शांतमनु, के अलावा वाराणसी और भदोही के डीएम व सांसद, विधायकों ने भी कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। परिषद के प्रथम उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए भारत सरकार ने 1592 मिनियन डालर कालीन निर्यात का लक्ष्य रखा है। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आशान्वित हैं। बताया कि एक्सपो में कुल 270 कालीन निर्यातकों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। समापन के समय द्वितीय उपाध्यक्ष उमर हमीद, परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य उमेश कुमार गुप्त, हाजी अब्दुल रब अंसारी, वासिफ अंसारी, हाजी फिरोज वजीरी, हुसैन जाफर हुसैनी, राजेंद्र मिश्रा आदि ने निर्यातकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed