फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मन से पुकारने पर मदद करते हैं भगवान

मन से पुकारने पर मदद करते हैं भगवान

Thu, 27 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मन से पुकारने पर मदद करते हैं भगवान
सुरियावां। पूरेमनोहर अभिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा मर्मज्ञ पं. जटाशंकर दूबे ने भगवान के गजग्राह चरित्र की कथा सुनाई। कहा कि समस्त जीवधारी मनुष्य गज की भांति हैं और माया मोह मगरमच्छ की तरह हैं। जिस प्रकार से हाथी के पैर को मगरमच्छ ने पकड़ लिया था और हाथी किसी प्रकार से बलवान मगरमच्छ से अपने पैर को नहीं छुड़ा पाया, उसी प्रकार हाथी रूपी मानव को मगरमच्छ रूपी माया ने जकड़कर कैद कर लिया है। जिस प्रकार से हाथी दीनहीन होकर भगवान की शरण में ध्यान लगाता है, उसी प्रकार मनुष्य को भगवान के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए और मनुष्य जिस समय ऐसा करता है, उसी समय भगवान संसार रूपी मगरमच्छ से मानव को मुक्ति दिला देते हैं। इस प्रकार व्यक्ति को हर समय हर स्थिति में भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। मानव शरीर धारण करने का यही एक फल है कि अंत समय में भगवान की स्मृति बनी रहे। कथा में प्रमुख रूप से सचिन कुमार त्रिपाठी, विद्याधर मिश्र, राजराजेश्वर त्रिपाठी, त्रिवेणी उपाध्याय, रामकरन पाल, डॉ. मनोज दूबे, पं रमापति दूबे सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed