फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अफसर

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अफसर

Sat, 13 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अफसर
जंगीगंज। शीतकालीन भ्रमण एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीघ विकास खंड के भावापुर गांव में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। इसमें डीएम विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने अफसरों से कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासन के तय कार्यक्रमों के आधार पर योजनाओं का संचालन करें। एक भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न हो सके। कहा कि ग्रामीणों के राजस्व से जुड़े विवादों का निस्तारण 27 जनवरी से 10 सदस्यीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव जाकर करेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित चार लाभार्थियों के लिए जमीन चयनित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान डीएम ने डीपीआरओ और एडीओ को निर्माणाधीन शौचालय को पूर्ण कराने के लिए कहा। डीएसओ से कहा कि वह खाद्यान्न वितरण की जांच कराएं। 15 जनवरी को पात्र गृहस्थी की सूची को पढ़कर सुनाएं। अफसरों से कहा कि पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति लाभान्वित नहीं होगा तब तक सरकार की मंशा पूर्ण नहीं होगी। इस दौरान संपर्क मार्ग, खाद्यान वितरण, पशुओं के टीकाकरण, विधवा पेशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य, महिला हेल्पलाईन, आंगनबाड़ी समेत कई बिंदुओ की समीक्षा की गई। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, पीडी आरएन सिंह, आरके सिंह, तेज प्रताप मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed