{"_id":"599741204f1c1bba518b4aef","slug":"81503084832-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोटी फिर कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चोटी फिर कटी
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। गुजरे 24 घंटे के दौरान क्षेत्र के दो गांवों में युवती समेत दो महिलाओं की चोटी कट गई। युवती के साथ चोटी कटने की घटना चौथी बार हुई है। इससे घर वाले दहशत में हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि ऊंज थानाक्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी गीता (30) पत्नी रमेश यादव बृहस्पतिवार की रात खाना खा रही थी। इसी बीच उसे चक्कर आया और वह गिर गई। घर वाले दौड़कर पहुंचे तो देखा कि उसकी चोटी कटी थी। इसके बाद उसे समीप के अस्पताल भेजवाया गया। इसी तरह क्षेत्र के मीनापुर गांव में सुनीता (23) पुत्री लालचंद्र की चोटी शुक्रवार को कट गई। उसके साथ चोटी कटने की यह चौथी घटना है। परिवार वालों ने बताया कि इससे पहले तीन बार उसके बाल कट चुके हैं। शुक्रवार को वह अचानक बेहोश हो गई। लोगों ने देखा तो उसकी चोटी कट गई थी।
--
विज्ञापन
--