फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रमुख सचिव ने आक्सीजन व्यवस्था की ली जानकारी

प्रमुख सचिव ने आक्सीजन व्यवस्था की ली जानकारी

Thu, 17 Aug 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने आक्सीजन व्यवस्था की ली जानकारी
प्रमुख सचिव ने आक्सीजन व्यवस्था की ली जानकारी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव एवं प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव का अस्पताल भ्रमण गोरखपुर हादसे से जोड़कर देखा जा रहा था। उन्होंने अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली और साफ-सफाई के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की खास तौर पर तस्दीक की। उन्होंने गैस पाइपलाइन को बारीकी से परखा।
अस्पताल के प्रत्येक बेड पर सेंट्रल आक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था को भी देखा। इसके अलावा, सेंट्रल कक्ष पहुंचकर आपूर्ति के लिए लगे सिलेंडरों का जायजा लिया। पूछताछ कर जरूरी जानकारी ली। डीएम विशाख जी के साथ निरीक्षण करते समय जिला अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, चिकित्सकों की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता आदि की पूछताछ करके जानकारी ली। अस्पताल में साफ सफाई को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। निर्माणाधीन सौ शैया के संयुक्त चिकित्सालय की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को समय सीमा में मानक अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि हीलाहवाली करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव अनिल कुमार को नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शकील खां ने अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था से अवगत कराया। बताया कि रेडियोलॉजिस्ट न रहने से अल्ट्रासाउंड करीब एक साल से नहीं हो रहा है। ईसीजी न होने के साथ-साथ अस्पताल में रात के समय मरीजों की तादाद नाममात्र रहती है। रात में चिकित्सकों के प्रवास न करने की भी शिकायत की। प्रमुख सचिव ने इन शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के कसे पेच
ज्ञानपुर। अधिकारी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाते हुए शासन की मंशा के अनुरूप दायित्वों और विकास कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन कराएं। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराए जाने चाहिए। कार्य में लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली को गंभीरता से लिया जाएगा। उक्त निर्देश प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विभागवार अब-तक कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान खामियों के प्रति संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगाह किया। प्रमुख सचिव ने जनपद में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्यों को पूर्ण कराएं। कहा कि इस कार्य में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से जनशिकायतों, किसान दिवस, किसानों की कर्जमाफी, जमीन से संबंधित विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढामुक्त करना, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कारपेट सिटी, बीडा आदि प्रमुख विषयों पर अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने जनपद की कानून व्यवस्था के संबंध में प्रमुख सचिव को अवगत कराया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी, सीडीओ हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी हरीलाल यादव, एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता, एसडीएम ज्ञानपुर, एसडीएम भदोही आशीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed