{"_id":"618ea82aa3a92561f3750ee1","slug":"801-daughters-will-have-yellow-hands-in-mass-marriage-bhadohi-news-vns622234983","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 801 बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 801 बेटियों के हाथ होंगे पीले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। देव दीपावली से शादी-विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू हो गई है। 25 नवंबर से 10 दिसंबर के मध्य होने वाले विवाह में 801 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। सभी ब्लॉकों को 130-130 जोड़ों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। साल में दो से तीन बार प्रशासनिक स्तर से आयोजन कर शादी कराई जाती है। मांगलिक सीजन शुरू होने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 801 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी जोड़ों की शादी एक ही स्थान पर एक मंडप में कराई जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शादी 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होगी। अभी तिथि का निर्धारण नहीं हो सका है। 51 हजार की धनराशि में से 35 हजार रुपये नकद राशि कन्या के खाते में भेजी जाएगी जबकि 10 हजार रुपये के उपहार में वधू को पायल, बिछिया, घड़ी, मोबाइल, बर्तन आदि दिया जाएगा। छह हजार रुपये का खर्च विवाह के आयोजन पर होगा। उन्होंने बताया कि छह ब्लॉकों को 130 -130 जोड़ों के चयन का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह सात नगर निकायों को तीन-तीन जोड़ों के चयन कि जिम्मेदारी दी गई है।