फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   796 patients reached OPD, beds in emergency ward full

Bhadohi News: ओपीडी में पहुंचे 796 मरीज, इमरजेंसी वार्ड के बेड फुल

Fri, 21 Jun 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
796 patients reached OPD, beds in emergency ward full
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी के बीच हर दिन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद मौसम कुछ नरम जरूर हुआ, लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक रही। बृहस्पतिवार केा 796 की ओपीडी रही। वहीं इमरजेंसी में 60 मरीजों का उपचार हुआ। ज्ञानपुर पूरेरजा निवासी राम कृष्ण उपाध्याय (67) ने बताया कि कई दिनों से घबराहट लग रहा था। अचानक से सिर में दर्द होने लगा और बुखार चढ़ गया। अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने आया। इसी तरह लखनो के गांव के रामविलास (70) को हाईबीपी की समस्या थी। यह कुछ बानगी है। इस तरह के तमाम मरीज इन दिनों अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज सिर दर्द, बुखार, उल्टी, पेटदर्द के अलावा बीपी और शुगर के रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक पूरा अस्पताल मरीजों से पटा रहा। वहीं 63 बेड की इमरजेंसी वार्ड में भी अधिकतर बेड भरी रहीं। शाम तक ओपीडी में 796 मरीजों का उपचार हुआ। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बारिश में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में हमें आसपास सफाई रखने के साथ-साथ बच्चों का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अब तक हाईबीपी और शुगर के साथ डिहाईड्रेशन की समस्या अधिक होती थी। बारिश होने के बाद उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ती है। खासकर बच्चों में त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed