{"_id":"679d1db88846c7380f0591e7","slug":"75-skilled-children-awarded-nine-head-teachers-honored-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121853-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 75 निपुण बच्चे पुरस्कृत, नौ प्रधानाध्यापक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 75 निपुण बच्चे पुरस्कृत, नौ प्रधानाध्यापक सम्मानित
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ में शुक्रवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूलों को निपुण बनाने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि स्कूलों के बेहतर विकास में सभी की सहभागिता जरूरी है। सीडीपीओ सरिता ने आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों ने टीएलएम और पोषण वाटिका का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के 45 और 30 स्कूलों के निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अपार आईडी में शत प्रतिशत काम करने वाले नौ प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कहा कि 2025 में ब्लॉक के सभी विद्यालयों को निपुण बनाया जाएगा। इस मौके पर संदीप पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश चंद, इंदुचंद पांडेय, रिचा चतुर्वेदी, आशा मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रामेश्वर आदि रहे।