फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा राजमार्ग

हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा राजमार्ग

Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा राजमार्ग
हाईमास्क लाइटों से जगमग होगा राजमार्ग
विज्ञापन

फोटो
शुरू हुआ कार्य, फाउंडेशन निर्माण के बाद लगेंगे पोल
अमर उजाला ब्यूरो
जंगीगंज। नेशनल हाईवे-2 के लगभग 65 कि मी वाले राजातालाब-हंडिया खंड पर करोड़ों की लागत से हाईमास्ट लाइटें उत्तरी और दक्षिणी लेन पर प्रकाश फैलाएंगी। इसके लिए एनएचएआई के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने कार्य भी शुरू करा दिया है। फाउंडेशन निर्माण के बाद पोल लगने शुरू हो जाएंगे।

राजमार्ग को फोरलेन से सिक्सलेन में परिवर्तित करने के तहत नाला, ओवरब्रिज, अंडरपास निर्माण के अलावा प्रकाश व्यवस्था का भी प्रावधान केंद्र सरकार ने रखा था। उपरोक्त कार्यों के अंतिम चरण में होने के कारण प्राधिकरण ने लंबे-चौड़े राजमार्ग पर हाईमास्क लाइटों के लगवाने की प्रकिया को भी शुरू करा दिया गया है। इस निमित्त कार्यरत संस्था से जुड़े कर्मचारी जेसीबी मशीन से फाउंडेशन के लिए खोदाई कार्य तेज कर दिया है। कार्य स्थल सूफीनगर-गोधना तिराहे पर मौजूद प्रभाकर खड़गे का कहना है कि खोदाई कार्य के साथ ही फाउंडेशन ढालने का भी कार्य जारी है। दो सप्ताह में पोल लगाने का सिलसिला गति पकड़ लेगा। लाइट लग जाने के बाद भी राहगीर, वाहन चालक निर्भीक होकर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed