फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नाला निर्माण का मामला पहुंचा डीएम कार्यालय

नाला निर्माण का मामला पहुंचा डीएम कार्यालय

Tue, 19 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण का मामला पहुंचा डीएम कार्यालय
ज्ञानपुर। नेशनल राजमार्ग संख्या दो पर चल रहे सिक्सलेन निर्माण कार्य पर कभी अंडर पास तो कभी जाम को लेकर विवाद है। अब जंगीगंज बाजार के साथ-साथ चार गांवों की जलनिकासी समस्या ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अविलंब समाधान की मांग की। चेतावनी दिया कि निस्तारण न होने पर वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पाल के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि बाजार के पश्चिमी और पूर्वी छोर को जोड़ते हुए बारिश एवं घरों से निकलने वाले गंदे पानी का एकमात्र रास्ता वृहद नाला है जो सीधे गंगा की ओर बहता है। उत्तरी छोर के धनतुलसी मोड़-सिंचाई कालोनी और पश्चिमी सीमा ऊंज से बह रहे शारदा सहायक रजवाहा का पानी इसी रास्ते होकर रुद्र तालाब स्थित पुल संख्या 734-700 में मिलता है। सिक्सलेन निर्माण के अंतर्गत नाला का निर्माण तो कराया जा रहा है लेकिन नाला का संपर्क रुद्र तालाब से न कर बंद करने की योजना तय कर ली गई। जबकि गत वर्ष ग्रामीण, बाजारवासी, व्यापारी आदि जलप्लावन का दंश झेल चुके हैं। सांसद और जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर जेसीबी मशीन लगाकर पानी की निकासी करा राहत दिलाई गई थी लेकिन एनएचएआई और निर्माण एजेंसी इसे नहीं समझ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देख जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के साथ स्थलीय निरीक्षण कराकर निदान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बृजभूषण मिश्र, सुरेश कुमार, हीरालाल, रत्नेश कुमार, रामसजीवन, रमाकांत, हरिशंकर, राजाराम, महेश शुक्ला, धीरज, राजीव मिश्रा, योगेश दुबे, सुखराज मौर्य, गुलाम हुसैन, जुलेखा बेगम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं मिला मुआवजा, टेंट बना सहारा
ज्ञानपुर। औराई तहसील के राजमार्ग से जुड़े जयरामपुर में चार दिन पूर्व अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों का मुआवजा न मिलने से परिवार वाले परेशान हैं। पीड़ित परिवार टेंट लगाकर जीवन-यापन करने को विवश हैं। सोमवार को मुनीर अहमद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप मुआवजा दिलाने की मांग की। चेताया कि अविलंब पहल न होने पर आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed