{"_id":"5c13ef3fbdec2253f44a8fce","slug":"71544810303-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और वीवीपैट वोटिंग प्रणाली का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और वीवीपैट वोटिंग प्रणाली का प्रदर्शन
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान सुरक्षित है। इससे अनियमितता की गुंजाइश नहीं है। यह बताने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को भदोही तहसील में ईवीएम और वीवीपैट प्रणाली की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अधिवक्ता, लेखपाल और फरियादी मौजूद रहे। तहसीलदार रामजी ने लोगों को बताया कि ईवीएम से मतदान के कई फायदे हैं। इससे मतगणना भी बगैर किसी चूक के जल्दी हो जाती है।
तहसीलदार ने बताया कि जागरूकता के दो उद्देश्य हैं। एक यह कि लोग इसमे अपना विश्वास जताएं और दूसरा यह कि यह मतदान प्रणाली त्रुटिरहित है, इसलिए मतदान के अधिकारों का हमेशा प्रयोग करें। वीवीपैट के बारे में लोगों को बताया कि इससे मशीन में मतदान करने के बाद लोग देख सकेंगे कि उनका वोट जिसे दिया है, उसे ही गया है। मतदान के बाद सात सेकेंड तक मशीन की स्क्रीन पर इसे देखा जा सकेगा। ऐसे में मतदान केंद्र से लौटते हुए मतदाता में कोई दुविधा नहीं होगी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने सवाल किए, जिसका उत्तर दिया गया। प्रशिक्षक अखिलेश्वर राम तिवारी, हरिकेश पांडेय, सत्येंद्र कुमार आदि ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेेेेदी, महेंद्र नाथ बिंद, रोहित पांडेय, सर्वेश पाल, प्रशांत तिवारी आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे और वटन दबाकर मतदान भी किया।