फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाया दम

सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाया दम

Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जंगीगंज/लालानगर। जिले के औराई, भदोही और डीघ ब्लॉक में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। डीघ ब्लॉक की प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक स्तर बालक वर्ग के लंबी कूद में सोनू प्रथम रहे।

भदोही ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर 21वीं ब्लॉक स्तरीय खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदोही के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश के कर्णधार बनेंगे। शिक्षकों से मन लगाकर पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए 5100 रूपये दिए और खेल मैदान के सुंदरीकरण कराने की घोषणा की। इस मौके पर अमर बहादुर, पंकज सिंह, बीईओ जंगीलाल मौर्य, धीरज सिंह, दिनेश मौर्य, योगिता हेमकर, हरिशंकर, आशीष, बीएल पाल आदि मौजूद रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दरवांसी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ प्रमुख के पति विष्णु स्वर्णकार ने किया। कहा कि खेल से व्यक्तित्व का समुचित विकास होता है। ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। पूर्व माध्यमिक स्तर बालक वर्ग के लंबी कूद में सोनू प्रथम, सत्यदेव द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। 100 मीटर में अजय यादव प्रथम, सोनू द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, प्राची द्वितीय, रिंकी को तीसरा स्थान मिला। कबड्डी में प्राथमिक वर्ग में कुरमैचा और पूर्व माध्यमिक स्तर पर चकमानधाता चैंपियन रहा। इस मौके पर जयशंकर दूबे, बीईओ रविंद्र शुक्ला, योगेंद्र सिंह बाबा, मनोज उपाध्याय, समरजीत, संदीप पांडेय आदि रहे। लालानगर संवाददाता के अनुसार, पूव माध्यमिक विद्यालय ककराही में 12वीं ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा का शुभारंभ मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुरा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी मंच पर मार्च पास्ट की सलामी दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाहवाही लूटी। मौके पर पूर्व प्रधान सतीश पाठक, बीईओ नीरज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सभाजीत सिंह, पंचम राम, राजेश उपाध्याय, पुष्पा अग्रवाल, सुधा मिश्रा, पंधारी बिंद, राजेश कुमार, नवीन कुमार सिंह, सुधा मिश्रा आदि मौजूइ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed