फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वेटर वितरण: बजट के अभाव में असमंजश

स्वेटर वितरण: बजट के अभाव में असमंजश

Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्वेटर वितरण: बजट के अभाव में असमंजश
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण का आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं किया है। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी असमंजस में हैं। ठंड का मौसम करीब है। ऐसे में सरकार ने बच्चों को माह के अंत तक स्वेटर मुहैय्या कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बजट नहीं दिया गया है। ऐसे में जिले के 1.43 लाख बच्चों को गत वर्ष की तरह ही इस बार भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल गत वर्ष स्वेटर वितरण प्रक्रिया अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई थी। कई बच्चे ठंड में भी बिना स्वेटर स्कूल जाने को मजबूर हुए थे। ऐसे में पिछले साल से सबक लेकर योगी सरकार ने चालू माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिया पर स्वेटर वितरण को शासन ने कोई बजट तो नहीं दिया है, लेकिन इसको लेकर डेडलाइन जरूर जारी कर दी है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी असमंजस में है। हालांकि विभाग का कहना है कि व्यापारियों से संपर्क कर स्वेटरों की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक लाख 43 हजार 717 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। प्रति छात्र को 200 रुपये की दर से स्वेटर के लिए मिलना है। इस हिसाब से करीब दो करोड़ 84 लाख खर्च होंगे। बीएसए अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि बजट न आने से स्वेटर वितरण को लेकर दिक्कत हो रही है। फर्मों से बातचीत कर जल्द वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed