फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राम-भरत का मिलन देख सजल हुई आंखे

राम-भरत का मिलन देख सजल हुई आंखे

Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
राम-भरत का मिलन देख सजल हुई आंखे
ज्ञानपुर/भदोही। जिले के अलग-अलग इलाकों में शनिवार की रात भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया। इसमें 14 वर्ष के वनवास से लौटे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण से भाई भरत और शत्रुघभन का मिलन देखने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लीला शुरू होते ही मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगे। इसके बाद चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन देख लोगों की आंखें छलक पड़ीं। इसके पूर्व आकर्षक लाग विमान और झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा। ज्ञानपुर में भरत मिलाप कमेटी की ओर से भरत मिलाप के मद्देनजर सड़कों से रामलीला मैदान तक आकर्षक सजावट की गई थी। रात 11 बजे देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां और लाग विमान निकले तो लोग देखते रह गए। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इसके बाद भोर में राजा पार्क में राम-भरत समेत चारों भाइयों का मिलन हुआ तो जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि भाजयुमो के एमपी प्रभारी विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन हीरालाल मौर्य, मनोज मोदनवाल, विनीत श्रीवास्तव, आशीष रावत, राजेंद्र श्रीवास्तव, तेगा सिंह, विजय बिंद, विकास नारायण आदि रहे। सुरियावां का प्रसिद्ध भरत मिलाप परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम और भरत का मिलन होने पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। नगर में जगह-जगह भक्ति गीत, कृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। इस दौरान आठ से अधिक झांकिया निकाली गई। थाना प्रभारी अजय सिंह रात भर मयटीम चक्रमण करते रहे। इस मौके पर अवधेश उमर, नंदलाल गुप्ता, रामगरीब, अशोक, अश्वनी साहू, रमेश, छेदीलाल, अजय मोदनवाल, घनश्याम, अनिल आदि रहे। इसी तरह भदोही का प्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला भव्य तरीके से आयोजित की गई। आनंद नगर में खचाखच भरे मैदान पर चारो भाइयों का मिलन होते ही तालियों और जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। रात 10 बजे पूजा-अर्चना के बाद रजपुरा चौराहे से सुसज्जित रथ से राम-लक्ष्मण और सीता रवाना हुए। उधर, नगर पालिका कार्यालय के सामने बनाए गए मंच पर पहले से भरत और शत्रुघभन मौजूद थे। मंच पर राम-लक्ष्मण के पहुंचने पर चारों भाई गले मिले तो लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। इसके बाद निकले लाग विमान लिप्पन तिराहा, तकिया कल्लन शाह, अजीमुल्लाह चौराहा, भरत पैलेस तिराहा, कटरा, गोलामंडी होते हुए पुन: अजीमुल्लाह चौराहे तक गए। यहां चारों भाईयों की आरती उतारी गई और जलपान कराया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, सुरेश जायसवाल, विनित बरनवाल, उमेश विश्वकर्मा, किशन जायसवाल, भोला विश्वकर्मा, डा. एसपी गुप्ता, भरत जायसवाल, सुभाष मोर्य, प्रदीप यादव, सतीश गुप्ता, विपिन बरनवाल, कमलेश उमर, सुरेश जायसवाल, किशन जायसवाल, अरविंद मौर्य, विकास सेठ, ब्रम्ह जायसवाल, धर्मराज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed