फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलकान

बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलकान

Wed, 09 Jan 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलकान
रानीपुर। ब्लाक में पिछले एक माह से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इससे मोबाइल सेवा बेपटरी हो गई। केंद्र से जुड़े रानीपुर कस्बे सहित क्षेत्र के 50 गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल शो पीस बने हैं। इससे उपभोक्ताओं में परेशानी है। लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे इलाके के मोबाइल धारकों संग बैंक एवं थानों में नेटवर्किंग से जुड़े कार्य बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक में भारत संचार निगम लिमिटेड के सेवा को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए रानीपुर में बीएसएनएल का उपकेंद्र बनाया गया है। जिससे रानीपुर कस्बे सहित फतेहपुर, रानीपुर, पड़री, कोडर, चकिया, हकाम, द्वारिकपुर, बरवा, अशीभवन, कनकपुर, चीतवीसाव सहित 50 गांवों के क्षेत्रों नेटवर्क सुविधा दी जाती है। लेकिन अक्सर नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त होने से बीएसएनएल धारकों को परेशान होते है। वर्तमान में पिछले एक माह से नेटवर्क खराब होने से मोबाइल सेवा बुरी तरह प्रभावित है। इससे बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आरोप है कि पिछले काफी समय से नेटवर्क में समस्याओं के चलते उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन हैं। जबकि ब्राडबैंड की स्थिति खराब होने से बैंक के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता शिवशक्ति सिंह, विनोद, रामप्रकाश, मिठाई सिंह, सुनील सरोज, शशिभूषण सिंह, मुकेश, राजेश, जितेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत एसडीओ अवधेश कुमार का कहना है कि सरसेना-रानीपुर के बीच में तीन चार जगहों पर केबल कट जाने के कारण समस्या आ रही है। इसे ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed