{"_id":"59b6dd934f1c1beb7f8b60fe","slug":"71505156499-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वादों को पूरा करेगी भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वादों को पूरा करेगी भाजपा की सरकार
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
चुनावी वादों को पूरा करेगी भाजपा की सरकार
ज्ञानपुर (भदोही)।
पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार चुनावी वादों को एक-एक करके पूरा करेगी। किसान हित की योजना के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। वह सोमवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में ऋण मोचन योजना के तहत आयोजित कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मंच पर 20 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि अन्य बचे करीब साढ़े तीन हजार किसानों को पंडाल में नोडल अधिकारियों ने प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद पहली बार देश और प्रदेश में किसानों की हितैषी सरकार बनी है। चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा करेगी। आधार लिंक में जिले को पांचवें स्थान पर पहुंचाने के लिए उन्होंने अफसरों का शुक्रिया किया और दूसरे चरण में पहले स्थान पर लाने की बात कही। प्रभारी मंत्री के हाथों पहला प्रमाणपत्र किसान फेंकूलाल यादव को दिया गया। इसी तरह, लल्ली देवी, जिलाजीत यादव, राम जियावन पाल समेत 20 किसानों को मंच पर प्रमाणपत्र दिया गया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कार्ययोजना बना चुकी है। किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण देने के लिए मध्य प्रदेश मॉडल का अवलोकन कर रही है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ऋणमाफी योजना की सराहना की। हालांकि किसान हित में उनकी एक टीस सामने आई। कहा कि मार्च 2017 तक कर्ज लेने वाले किसानों का कर्जमाफ होता तो बेहतर रहता। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, जिलाधिकारी विशाख जी, एसपी सचींद्र पटेल, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, राजितराम यादव आदि मौजूद रहे।
बिजली संकट पर अफसरों पर निकाली खीझ
ज्ञानपुर। वीएनजीआईसी में ऋणमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह के दौरान बदहाल बिजली संकट पर भदोही और औराई विधायक ने अफसरों पर खीझ निकाली। दोनों विधायकों ने कहा कि सरकार भरपूर बिजली दे रही है, लेकिन अफसरों की लापरवाही से जनता तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
तैयारी के दावे फेल, गर्मी से किसान अचेत
ज्ञानपुर। ऋणमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह में प्रशासनिक तैयारी के सभी दावे फेल होते नजर आए। पंडाल में लगे ज्यादातर टेबल फैन खराब रहे। इससे कुर्सियों पर बैठे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रमाणपत्र लेने के लिए पंडाल में पहुंचे असईपुर गांव निवासी किसान रामचंदर उमस और गर्मी सह नहीं सके। दोपहर करीब एक बजे गर्मी के चलते वह अचेत होकर गिर गए। आनन-फानन में प्रशासन की ओर से एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। गर्मी को देखते हुए एक उच्चाधिकारी ने भी स्वीकार किया कि पंडाल में सीलिंग फैन लगने चाहिए थे।
किसानों पर रहा फोकस सभी का भाषण
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को किसानों के कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, डीएम विशाख जी और सीडीओ हरिशंकर सिंह का भाषण किसानों पर ही फोकस रहा। प्रभारी मंत्री ने आधार लिंक कराने में जिले को टाप फाइव में पहुंचाने पर डीएम और सीडीओ की प्रशंसा की। संचालन रंजना त्रिपाठी और जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने किया। संयोजक जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने किसानों का आभार जताया।