फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ऋणमोचन में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क

ऋणमोचन में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क

Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ऋणमोचन में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क
सुभाषनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ऋणमोचन योजना का लेखपाल पलीता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जिले के कई गांवों में किसानों से सुविधा शुल्क लेने का मामला प्रकाश में आया है। डीघ के केवटाहीं, मानशाहपुर, जाजापुर समेत कई गांव के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए कर्ज को सरकार बनते ही माफ करने का संकल्प प्रथम वरीयता में शामिल था। सरकार बनते ही घोषणा पत्र के प्रथम संकल्प को पूर्ण करने व किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्जमाफी की महत्वाकांक्षी योजना ऋणमोचन की घोषणा कर दी थी। सरकार के साथ-साथ जिलाधिकारी विशाख जी इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराने में बड़ी ही तत्परता से जुटे हुए हैं। इसके बावजूद भी लेखपाल इस योजना में भ्रष्टाचार का घुन लगाते देखे जा रहे हैं। लाभार्थियों के घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रहे हैं, इस दौरान उनके द्वारा सुविधा शुल्क लिए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। डीघ के केवटाही, मानशाहपुर, जाजापुर के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed