{"_id":"59aef9524f1c1b63078b46bf","slug":"71504639314-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला सम्मेलन
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सपा जिला सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
समाजवादी पार्टी के जनपद प्रभारी और प्रदेश सचिव, प्रसिद्ध नरायण चौहान ने कहा कि सपा सरकार ने जो कल्याण और विकास योजनाएं चलाई थीं, उन्हें वर्तमान सरकार ने ठप कर दिया है। जो योजनाएं पूरी हो गई उनका उद्घाटन कर सरकार ताल ठोक रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधियों के दुष्प्रचार का शिकार हुई लेकिन 6 माह में ही जनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर देख चुकी है। पार्टी निकाय सिंबल पर लड़ेगी इसके लिए उर्जावान, निष्ठावान, इमानदार सक्रिय सदस्यों को टिकट दिया जाएगा। वे मंगलवार को दिव्या बैंक्वेट में पार्टी के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यों में यह कहकर जोश भरा कि भाजपा के पास 2019 के चुनाव में कहने को कुछ नहीं बचा है क्योंकि पूर्व संसदीय चुनाव के वादे अभी भी पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में लगें लोगों को अपनी सपा सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों का तुलनात्मक लेखा जोखा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ता पार्टी गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। निकाय चुनाव के लिए अच्छे प्रत्याशी तलाश कर लाएं। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नोटबंदी से आज भी मध्यम वर्ग जूझ रहा है जबकि कारपोरेट लाबी ने इसका भरपूर लाभ उठाया। यह सरकार ना तो काला धन ला सकी। ना तो युवाओं को रोजगार दे सकी। ना ही आतंकवाद खत्म कर सकी। बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया। लोगों का काला धन सफेद हो गया लेकिन देशवासियों को कुछ नहीं मिला। कुल 16 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ लेकिन 21 हजार करोड़ रुपये नोट छापने में खर्च हो गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने, संचालन एडवोकेट शोभनाथ यादव ने किया। पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, ब्लाक प्रमुख विकास यादव, रामरति बिंद, गुलामन अंसारी, ओमप्रकाश यादव, हसनैन अंसारी, पन्ना लाल यादव, मुख़्तार हाशमी, सुरेश यादव, नान्हक यादव, मुन्ना यादव, राशिद बेग, कन्हैया लाल मौर्य, रामधनी मौर्य, रमापति यादव, अजीत यादव, मुश्ताक अंसारी, बावन यादव, रामशिरोमणि बिंद, मधुबाला यादव, महेंद्र यादव, विनोद यादव, रामयज्ञ पाल, कमला शंकर महतो, समरजीत चौहान, कामिल अंसारी, राजकुमार यादव, मनोज यादव, अय्यूब अंसारी, कपिल यादव, बब्बू यादव, गुलाब राईन, आदि रहे।