फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 करोड़ लोगों को रोजगार देती है मां गंगा

22 करोड़ लोगों को रोजगार देती है मां गंगा

Thu, 31 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 करोड़ लोगों को रोजगार देती है मां गंगा
सीतामढी (भदोही)।
विज्ञापन

प्रदेश के होमगार्ड्स राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गोमुख से गंगासागर तक 22 करोड़ लोगों का रोजगार सीधे मां गंगा से जुड़ा है। अगर आस्था, संस्कृति और परंपरा को बचाना है तो गंगा को निर्मल बनाना होगा। ये बातें उन्होंने सीतामढ़ी के दयावंती पुंज मॉडल स्कूल के मल्टी परपज हॉल में आयोजित नमामि गंगे जागृति यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब गंगा को निर्मल होने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। मां गंगा निर्मल होकर रहेंगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को पैदा करने वाली मां गंगा है। होमगार्ड विभाग की ओर से आयोजित नमामि गंगे जागृति यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को आगे लेकर चल रहे हैं। करोड़ों देशवासियों को मोक्ष दिलाने का काम मां गंगा करती हैं। हमारे शास्त्रों में भी वर्णित है कि मां गंगा का दर्शन करने से ही मुक्ति मिल जाती है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए सभी की सहभागिता की आवश्यकता है। कहा कि होमगार्ड जवानों के साथ पिछले 15 वर्षों से क्या हो रहा है, यह सभी जानते हैं। हमारी सरकार होमगार्ड जवानों के बारे में संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औराई की विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत पहले ही चलाया जाना चाहिए था। शहरों में पहले सीवर का पानी गंगा में जाता था लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद मां गंगा को निर्मल करने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। शहरों में सीवर प्लांट की स्थापना की जा रही है। उन्होंने मंत्री जी से होमगार्ड और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि गंगा हमारी संस्कृति है, इनका जल अमृत है। गंगा को निर्मल बनाना हम सभी का दायित्व है। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी का पावन कर्तव्य है कि मां गंगा को पवित्र, स्वच्छ और निर्मल रखें। मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर ने नमामि गंगे जागृति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नेक कार्य में जन जन की सहभागिता जरूरी है। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि लोगों की मानसिकता में परिवर्तन करने की जरूरत है। सभी सभ्यताएं हमेशा किसी न किसी नदी के किनारे शुरू हुई है। सभ्यता और पुरानी परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी मां गंगा है। यह अच्छी पहल है। इससे गंगा को निर्मल बनाने के लिए अच्छा संदेश जाएगा। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हम सभी की सहभागिता की आवश्यकता है। कहा यात्रा का उद्देश्य गंगा मइया को उसी स्वरूप में लाना है, जैसे भागीरथ जी ने गंगा को धरती पर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed