{"_id":"59837e1b4f1c1bdb6b8b4895","slug":"71501789723-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर विधानसभा में लगेंगे 250 हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर विधानसभा में लगेंगे 250 हैंडपंप
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के ज्ञानपुर विधानसभा में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा और विधायक निधि से 250 हैंडपंप लगाए जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने लाभार्थियों की सूची जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है। हैंडपंपों को अगस्त माह के अंत तक लगवाने के लिए कहा गया।
प्रत्येक वर्ष विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हैंडपंप लगने के बाद भी बड़ी संख्या में कई बस्तियाें में अब तक हैंडपंप नहीं लग सके हैं। 27 जुलाई को विधानसभा में मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत 100 और अपनी विधायक निधि से 150 हैंडपंप ज्ञानपुर विधानसभा में लगवाने की संस्तुति ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम को लाभार्थियों की सूची सौंपी। इन हैंडपंपों को बारिश में ही लगाने के लिए कहा गया। विधायक मिश्र ने कहा कि पानी से ही ज्यादातर बीमारी उत्पन्न होती हैं। सभी को स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। हैंडपंप के अलावा अन्य सुविधाओं के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाएंगे।