{"_id":"61d73d9db10d4573085824be","slug":"70-percent-kotdars-could-not-get-ration-for-distribution-bhadohi-news-vns63216195","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी कोटेदारों को नहीं मिल सका वितरण के लिए राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी कोटेदारों को नहीं मिल सका वितरण के लिए राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तहत जनवरी के प्रथम चरण में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवारों को दिए जाने वाले नि:शुल्क राशन, खाद्य सामान तेल, नमक, चने का उठान बृहस्पतिवार को कई कोटेदार नहीं कर सके। कुछ फीसदी सामान प्राप्त करने वाले कोटेदार वितरण की व्यवस्था में समय गवां दिया। ब्लाक गोदाम तक सामान से भरे ट्रक लबे रोड ही खाली होते रहे। इसको लेकर देर शाम तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने दो दिन पूर्व ही विपणन विभाग को पांच जनवरी तक हर हाल में खाद्य सामानों की शत प्रतिशत उपलब्धता का निर्देश देकर जिलापूर्ति विभाग से छह जनवरी को सामान का उठान कराकर कार्डधारकों में गाइड लाइन का पालन कराते हुए वितरण कराने का पत्र जारी किया है। संबंधित विभागों ने आयुक्त के निर्देशों पर खरा उतरने का प्रयास तो किया, लेकिन उतर नहीं पाए। जंगीगंज ब्लाक गोदाम प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि उनको 23 फीसदी सामान मिलने पर 42 कोटेदारों को उठान करा चुके हैं। कोटेदार त्रिभुवनपुर मीरा देवी ने बताया कि सामान मिला लेकिन कम। कोटेदार मदनपुर दिलीप मिश्रा ने कहा कि सामान न मिलने पर दूसरे दिन बुलाया गया है। प्रभारी डीएसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि खाद्य सामानों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नेफेड संस्था की है। प्रथम दिन 30 फीसदी कोटेदारों को सामान का उठान कराकर वितरण शुरू करा दिया गया है। शेष कोटेदार 15 जनवरी तक निर्धारित समय में सामान का उठान कराकर कार्डधारकों में वितरित करते रहेंगे।