फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   70 lakh fireworks on Deepawali

दीपावली पर 70 लाख के पटाखे हुए धुआं- प्लानिंग

Tue, 29 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
70 lakh fireworks on Deepawali
ज्ञानपुर। दीपों के पर्व दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिले में करीब 70 से 80 लाख के पटाखे फोड़े गए। पटाखे से निकलने वाले धुएं से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा, वहीं दमा रोगियों को परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी शहरी क्षेत्रों में हुई। इन स्थानों पर आतिशबाजी के बाद घंटों तक धुएं का गुबार आसपास ही मंडराता रहा।
विज्ञापन

जिले में 28 आतिशबाजों को पटाखा कारोबार का लाइसेंस है। दीपावली के लिए 75 आतिशबाजों को अस्थायी लाइसेंस बेचने के लिए दिए गए, लेकिन 150 से अधिक स्थानों पर अवैध तरीके से दुकानें सजाकर पटाखा का कारोबार किया गया। ज्ञानपुर नगर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखा की दुकानें सजी थी, जबकि सुरियावां, गोपीगंज, भदोही आदि स्थानों पर रामलीला मैदान चिह्नित था। प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद कई स्थानों पर पटाखे की दुकान लगाकर बिक्री की गई। चौरी, कोइरौना आदि क्षेत्रों में पुलिस की उदासीनता से पटाखा कारोबारियों की चांदी रही। ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही और गोपीगंज पटाखों की बिक्री के लिए बड़ा केंद्र रहे। दीपावली के त्यौहार पर मंदी का भी असर नहीं दिखा। पर्व के कुछ दिन पूर्व से पटाखे की बिक्री शुरू हो गई थी जो दीपावली तक हुई। पर्व के दिन सुबह से लेकर देर रात तक युवा पटाखा खरीदते रहे।
विज्ञापन

एक अनुमान है कि 70 से 80 लाख का पटाखा कारोबार रहा। पटाखा कारोबारी जेपी सिंह ने कहा कि पटाखा कारोबार अच्छा रहा। 70 लाख से एक करोड़ तक पटाखे का कारोबार हुआ है। वहीं दूसरी ओर आतिशबाजी का दुष्प्रभाव भी काफी रहा। धुआं युक्त पटाखा जलाने पर वातावरण में धुआं -धुआं ही दिखने लगा। ग्रामीण इलाकों में माहौल खुला होने से पटाखे का खास असर नहीं दिखा लेकिन नगरीय इलाकों जैसे भदोही, सुरियावां, गोपीगंज की गलियों में पटाखों का धुआं काफी समय तक दिखा। इससे धुएं से हर कोई परेशान दिखा। सबसे अधिक दिक्कत दमा की बीमारी से पीड़ित लोगों की रही। जिला अस्पताल ज्ञानपुर के कर्मचारियों की मानी जाए तो सोमवार को दिन भर में दो से तीन मरीज दमा और सांस रोगी के पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट का फरमान भी रहा बेअसर
ज्ञानपुर। दीपावली के दिन रात 10 बजे तक आतिशबाजी का फरमान बेअसर ही दिखा। पर्व को लेकर उत्साहित लोग रात करीब दो बजे और उसके बाद भोर में भी आतिशबाजी की। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती नहीं दिखा सकी। माना जा रहा है कि खुशी के इस पर्व पर पुलिस खलल नहीं डालना चाहती थी, जिससे कोर्ट का आदेश बेअसर होकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed