फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   63 more infected patients found in Bhadohi

कोरोना: भदोही में 63 संक्रमित मरीज और मिले

Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
63 more infected patients found in Bhadohi
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में स्क्रीनिंग के लिए लगी भीड़। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के मामले में सोमवार को भदोही जिले में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूटा। सोमवार को63 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। यह अब तक एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का आंकड़ा है। इनमें पांच पुलिसकर्मी, 22 बंदी और आठ बैंक के कर्मचारी शामिल हैं। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक 37 कोरोना मरीज मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर 41 नए कोरोना मरीज स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर आ गए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 434 पहुंच गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में भदोही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा आहेपुर चौरी रोड की मां, तीन बेटियां और एक बेटा पॉजिटिव हो गए हैं। ज्ञानपुर कोतवाली का एक और ऊंज थाने के चार मिलाकर कुल पांच पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। चौरी में दो महिला और तीन पुरुष भी संक्रमित मिले हैँ। इसी प्रकार औराई क्षेत्र के कठारी में एक युवक, पाली में 25 वर्षीय युवक और पिपरीस में 20 वर्ष का युवक पॉजिटिव मिला है। ताजमहल चौरी रोड पर किशोरी, मर्यादपट्टी भदोही की 71 वर्षीया महिला और गल्ला मंडी भदोही में एक पॉजिटिव समेत कुल 41 नए मरीज सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है। कुछ लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
514 सैंपल भेजे, 357 जांच रिपोर्ट मिली
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में जांच का काम तेजी पकड़ रहा है, मगर संदिग्ध लोगों की तादाद उससे भी तेज गति से बढ़ती जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न केंद्रों से 514 लोगों के स्वैब जांच के लिए भेजे। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में जिले की 357 रिपोर्ट विभाग को मिलीं। 1606 जांच रिपोर्ट अब भी लंबित हैं, जिनका इंतजार है। गौरतलब है कि अब तक 14651 संदिग्ध लोगों के स्वैब जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 13043 रिपोर्ट जांच के बाद विभाग को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
14 लोग घर लौटे, 195 अब भी एक्टिव केस
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के फैलते दायरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब भी जिले में 195 एक्टिव केस मौजूद हैं। यद्यपि सोमवार को 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वे लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। एक्टिव मरीजों में एक्सपो मार्ट में बने आइसोलेशन सेंटर में 29 लोग भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा चार मरीज पीजीआई लखनऊ, 12 प्रयागराज, एक हैदराबाद, 13 वाराणसी, एक अयोध्या, एक कानपुर, एक मुंबई, दो मिर्जापुर में भर्ती हैं। जबकि 57 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। खास बात यह है कि एक्टिव मरीजों में छह मरीज ऐसे हैं, जिन्हें अब तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed