फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   6243 lakh dues on 33 thousand consumers of the division

डिविजन के 33 हजार उपभोक्ताओं पर 6243 लाख बकाया

Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
6243 lakh dues on 33 thousand consumers of the division
भदोही। शहरी और ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को शासन ने बकाया बिलों के भुगतान के लिए सरचार्ज माफी का एक और अवसर दिया है। इसमें लोग अपने बकाया बिलों पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं। योजना में पंजिकरण 20 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। पंजिकरण कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। विभाग ने अपने सभी कर्मियों को बकाएदारों को जोड़ने के लिए लगा दिया है जो घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को टाऊन एसडीओ धीरज मिश्र अपनी जेई की टीम लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले थे। इस दौरान लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कई जगहों पर कैंप भी लगाकर लोगों को समझाया गया। बताया कि गुरूवार को 473 लोग योजना में पंजिकृत हुए। एक सप्ताह में 18 सौ बकाएदार योजना से जुड़ चुके हैं। टाऊन एसडीओ ने बताया कि डिविजन में कुल 33 हजार बकाएदार हैं जिन पर 6243 लाख रुपये बकाया है। जिसमें सरचार्ज की रकम 3723 लाख है। इस लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए हम लोग संकल्पित हैं।
विज्ञापन

इस बार की योजना में लोग अपने बकाए की छह किश्त बनवा सकते हैं और पंजिकरण के रूप में पहली किश्त देनी होगी। इसके बाद किश्तें भी देनी होगी और जो बिल होगा उसका भी भुगतान करना होगा। बताया कि घरेलू व वाणिज्यिक कनेक्शनों के 2 केवी तक के उपभोक्ताओं के लिए शत प्रतिशत तथा दो केवी से 5 केवी वालों को सरचार्ज में 50 प्रतिशत छूट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed