फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   62 million farmers will be divided into nine million

62 हजार किसानों में बांटा जाएगा नौ करोड़

Mon, 20 Mar 2017 01:06 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 20 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
62 million farmers will be divided into nine million
इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई।
आपदा राहत के मद में किसानों को वितरण के लिए शासन से मिली धनराशि वितरण में देरी होने पर डीएम ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। रविवार को कैंप कर्यालय में बैठक के दौरान अफसरों को 25 मार्च तक 62 हजार  किसानों के खाते में बचे नौ करोड़ रुपये भेजने का निर्देश दिया। कहा कि मुआवजा वितरण न होने पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कृषि अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

रविवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने मुआवजा वितरण की समीक्षा बैठक में संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि  ज्ञानपुर तहसील के लिए सात करोड़ रुपये आवंटित है। 204 गांवों के 40 हजार किसान प्रभावित हैं। इसमें 87 गांव के कुल 63 सौ किसानों को एक करोड़ 73 लाख 83 हजार आठ सौ 32 रुपये वितरित किया गया। शेष 33820 किसानों को पांच करोड़ 26 लाख रुपए भेजा जाएगा। भदोही तहसील में प्रभावित 197 ग्राम के 15726 किसानों के लिए शासन से चार करोड़ 40 लाख आवांटित हुआ है। लक्ष्य के मुकाबले 103 ग्राम के 4937 किसानों को एक करोड़ 45 लाख 54 हजार से लाभान्वित कराया गया है। शेष के लिए 94 गांव के साढ़े दस हजार किसानों को दो करोड़ 54 लाख 45 हजार रुपये मौजूद है। तहसील औराई में 124 प्रभावित ग्राम के 82803 किसानों के लिए कुल चार करोड़ धनराशि मिली है। इसमें 85 ग्राम के कुल 7366 किसानों को दो करोड़ 61 लाख 63 रुपये वितरित कर दिया गया है। शेष 39 ग्रामों के 19528 किसानों को एक करोड़ 38 लाख 36 हजार रुपय 25 मार्च तक भेज दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ज्ञानपुर तहसील में 34 लाख, औराई तहसील में साढ़े चार लाख रुपये प्रभावितों के खाते में भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि अधिकारियों का दायित्व है कि वे समय से धनराशि प्रभावितों के खाते में भेजवाने की व्यवस्था करे। उदासीनता बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed