फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शुरू होगा ओवर बृज का काम

शुरू होगा ओवर बृज का काम

Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शुरू होगा ओवर बृज का काम

विज्ञापन
भदोही। महीनों से लटके अहमदगंज रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे शुरू करेगी। इसके लिए शुक्रवार को रेलवे फाटक मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रेलवे के इस निर्णय से जहां लोगों की सराहना मिल रही है तो दूसरी ओर अचानक बंद किए गए मार्ग से लोगों की फजीहत भी बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 29 अप्रैल से रेलवे अपने हिस्से का कार्य प्रारंभ करेगा।
जानकारी हो कि तत्कालीन सपा सरकार ने अहमदगंज रेलवे फाटको पर आरओबी निर्माण की घोषणा की थी। बड़े जोर शोर से इसका शिलान्यास भी किया गया था लेकिन फाटक के दोनो ओर लगभग 70 फीसद काम पूरा होने के बाद जब सूबे में भाजपा सरकार आई तो निर्माण कार्य ठप हो गया था। चुनावी माहौल में जब लोगों को लग रहा था चुनाव के बाद ही कुछ हो पाएगा अचानक शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने फाटक पर पहुंच कर मार्ग को बंद करने संबंधी सार्वजनिक सूचना लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अब इस मार्ग से छोटी बड़ी कोई वाहन आ जा नहीं सकेगी। फाटक के उत्तरी छोर पर सड़क पर दीवार उठा दी गई जबकि दक्षिणी ओर लोहे के बांड लगाकर आवागमन ठप कर दिया गया। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। यातायात निरीक्षक (रेल) पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे अपने हिस्से का काम शुरू करने जा रही है। विभाग के इंजीनियरों की टीम ने पिछले दिनों सर्वे कर निर्माण की योजना तैयार की थी। बताया कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक लोग दूसरे रास्तों सें आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed