फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सूची में नाम जोड़वाने को एक और मौका

सूची में नाम जोड़वाने को एक और मौका

Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सूची में नाम जोड़वाने को एक और मौका
भदोही। एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। शनिवार और रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को एसडीएम यमुनाधर चौहान ने तहसील में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को इससे संबंधित दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है बावजूद इसके और मौका देने का निर्णय लिया गया है। बताया कि सभी बीएलओ और बूथों के सुपरवाईजर शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से पूरे दिन बूथों पर मौजूद रह कर लोगों के नाम जोड़ना है। इस दौरान यदि सूची में डबल एंट्री होगी अथवा त्रुटियां होंगे तो उन्हें भी दूर करने के निर्देश हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को अंतिम मौका जिसका लोग लाभ उठा सकते हैं। ऐसे सभी लोग अपने नाम दर्ज करवाएं जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हों। बैठक में नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed