{"_id":"5c61bbf7bdec227386331f9f","slug":"61549908983-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नही मिल रहा राशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नही मिल रहा राशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के जोरई गांव के कोटेदार के खिलाफ सोमवार को चकटोडर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उनके खिलाफ राशन नहीं देने और अभद्रता पूर्ण व्यवहार का आरोप आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्र देने के बाद डीएसओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएसओ ने आरोपों की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। आश्वासन दिया कि अगले महीने राशन वितरण कराया जाएगा।
चकटोडर गांव में उर्मिला के नाम पर कोटा संचालित होता है। ग्रामीणों के अनुसार छह महीने से वह मेडिकल पर हैं। इसके बाद उक्त गांव के कोटे को जोरई गांव के कोटे से अटैच कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अटैच होने के बाद चकटोडर के ग्रामीणों को तीन महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन लेने जाने पर चकटोडर के राशनकार्ड धारकों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर भगा दिया जाता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जोरई कोटेदार के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने जिलापूर्ति कार्यालय के बाहर कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएसओ अमित तिवारी ने कहा कि आरोपी कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। अगले महीने से चकटोडर के उपभोक्ताओं को राशन वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर फूलचंद्र तिवारी, संतोष तिवारी, राजाराम हरिजन, राजू हरिजन, राधोराम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।