{"_id":"5c6063fdbdec225eb27aa95b","slug":"61549820925-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। डीघ ब्लॉक के कई सरकारी स्कूलों में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे बच्चों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी न तो शिक्षा विभाग और न ही ग्राम पंचायतों की ओर से ध्यान दिया गया।
डीघ के दरवांसी, नारेपार, सदाशिवपट्टी, इटहरा, तुलसीकला समेत करीब 15 से अधिक ऐसे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय है जहां हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में वह बेकार हो गए। आरोप है कि संकुल, खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षाधिकारी का बराबर निरीक्षण होता है लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्राम निधि में पर्याप्त धन की उपलब्धता होने के बाद भी हैंडपंप सही नहीं कराए जा रहे हैं। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से हैंडपंप सही कराने की मांग की है।