फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भंडारे में सिलेंडर फटा, हलवाई घायल

भंडारे में सिलेंडर फटा, हलवाई घायल

Thu, 10 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में सिलेंडर फटा, हलवाई घायल

विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के डगडगपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे धार्मिक भंडारे में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इससे खाना बना रहा हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भंडारा स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायल हलवाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दमकल विभाग और ग्रामीणों ने आग बुझाई।

डगडगपुर गांव में तीन जनवरी से रुद्र महायज्ञ के समापन के बाद बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का भोजन प्रसाद एक छप्पर में हलवाई बना रहे थे कि अचानक दोपहर ढाई बजे एक गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे आयोजन में जुटे लोगों में भगदड़ मच गई। भोजन बना रहा प्रमोद हलवाई (28 ) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गोधना के पैर में विस्फोट से चोट लग गई। उससे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना में टेंट, गद्दा, रजाई, तकिया आदि जलकर राख हो गए। बताते चलें कि यज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से अयोध्या धाम उत्तर क्षेत्रादिक पीठ के धनेश्वर दास जी महाराज की ओर से आयोजित किया गया था। यज्ञ पूर्णाहूति होने पर वह बुधवार को प्रयाग रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed