{"_id":"5bf1a81dbdec2269602c6204","slug":"61542563869-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते के हमले से दो दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुते के हमले से दो दर्जन लोग घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। चौरी बाजार और परसीपुर स्टेशन पर शनिवार रात में एक पागल कुत्ते ने 24 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। आसपास के अस्पतालों में रैैबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने से जिला अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। अब तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका, जिससे लोग चिंतित हो गए हैं।
शनिवार रात करीब 10 बजे परसीपुर स्टेशन पर अचानक एक पागल कुत्ता आ गया। जब तक वहां मौजूद यात्री और नागरिक उसको समझते, उसने हमला शुरू कर दिया। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई। डंडे आदि चलाकर लोगों ने उसे वहां से हटाया तो वह चौरी बाजार में आकर लोगों को निशाना बनाने लगा। उसके हमले में चौरी बाजार निवासी राहुल सोनकर (19), राहुल गुप्ता (23), मुकुंद चंद्र विश्कर्मा (48), अजय शर्मा (17), रितेश सोनकर (13), वंदना सोनकर (8) जबकि चकभुईंधर में विशाल राजभर (11), कुंदन राजभर (10) और रोटहा में भी कई लोगो को काटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर कुत्ता काटने पर बचाव के लिए लगने वाले रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से लोग भटकते रहे । चौरी में कोई व्यवस्था न होने पर दूसरे दिन लोग भदोही के एमबीएस और ज्ञानपुर के जिला अस्पताल के चक्कर लगाते नजर आए । लोगों पर हमला करने के बाद भी अब तक कुत्ते को मारा नहीं जा सका। इसको लेकर लोगों में काफी दहशत है।