फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चावल पहुंचाने में मिल मालिक कर रहे हिलाहवाली

चावल पहुंचाने में मिल मालिक कर रहे हिलाहवाली

Sat, 23 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
चावल पहुंचाने में मिल मालिक कर रहे हिलाहवाली
ज्ञानपुर। धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ाई के बाद भी राइस मिल मालिक लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैे। धान की दराई कर चावल पहुंचाने में हिलाहवाली कर रहे हैं। अब तक मिलों में तैयार 25 फीसदी चावल ही एफसीआई के डिपो में पहुंच सका है। 75 पीसदी चावल मिलों में डंप है। धान की दराई करने के लिए जिले में 21 राइस मिलों का चयन किया गया है। इन मिलों में 8338.75 एमटी चावल तैयार है। इसमें से मात्र 2160 एमटी चावल ही एफसीआई डिपो हरियांव में अभी तक पहुंचा है। मिलों में 6178.75 एमटी चावल डंप है। मिल मालिकों की हिला हवाली से धान खरीद योजना को पलीता लग सकता है। जिले में एक अक्टूबर से 20 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद का लक्ष्य 53900 एमटी निर्धारित किया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 14153.30 एमटी ही धान की खरीद की जा सकी है। जो लक्ष्य का 26.258 फीसदी है। अब तक 2409 किसानों का धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed