फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5th rank in high school and 52nd rank in intermediate

Bhadohi News: हाईस्कूल में पांचवीं और इंटर में 52वीं रैंक

Sat, 26 Apr 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
5th rank in high school and 52nd rank in intermediate
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल और इंटर में जिले को इस बार मायूसी हाथ लगी। 2024 में हाईस्कूल में जिला जहां सूबे में अव्वल था। वहीं 2025 में पांचवें स्थान पर खिसक गया, जबकि इंटर में 33वीं से 52वें स्थान पर पहुंच गया। इस बार हाईस्कूल में 94.13 प्रतिशत सफलता रही, जबकि इंटर में 80.24 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन के बाद सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर ही टिकी रहीं। शुक्रवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार शिक्षा विभाग को उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं मिला। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की रैंकिग प्रदेश स्तर पर नीचे खिसक गई। हाईस्कूल में पहले से पांचवीं और इंटर में 33वें से 52वें पर पहुंच गई। 2023 पर नजर डाले तो हाईस्कूल उससे बेहतर है। 2023 में हाईस्कूल में 25वीं रैंक मिली थी। 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 26 हजार 912 विद्यार्थियों में 23 हजार 814 सफल हुए। करीब दो हजार विद्यार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में कुल 28 हजार 295 में 26 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 21611 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जबकि करीब पांच हजार असफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed