फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   58 services of transport department will be online before April

Bhadohi News: अप्रैल से पहले परिवहन विभाग की 58 सेवाएं हो जाएंगी ऑनलाइन

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
58 services of transport department will be online before April
संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय की 58 सेवाएं जल्द ही ऑनलाइन हो जाएंगी। अब लोग आवेदन, डुप्लीकेट आरसी, पता, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। इससे लोगों को एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


पहले लोगों को हर काम के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाया पड़ना था। परिवहन विभाग की सभी सुविधाएं ऑनलाइन होने के बाद लोगों को सहूलियत होगी। इसके लिए परिवहन-4 साॅफ्टवेयर को केंद्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इससे सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। सेवाएं ऑनलाइन होने विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अभी ऑनलाइन कार्यों का ट्रायल चल रहा है। वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि परिवहन कार्यालय को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। परिवहन -4 सॉफ्टवेयर का ट्रायल पूर्ण होने के बाद 58 सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। लोगों को कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। वह एप के माध्यम से जरूरी कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये सेवाएं हो जाएंगी ऑनलाइन
प्रशिक्षु लाइसेंस के लिए आवेदन, प्रशिक्षु लाइसेंस में पता, नाम, फोटो, तस्वीर बदलना, डुप्लीकेट प्रशिक्षु लाइसेंस, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, कंडक्टर लाइसेंस में पता बदलना आदि कार्य ऑनलाइन ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed