फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   57 daughters will be married in Sitamarhi

Bhadohi News: सीतामढ़ी में 57 बेटियों की कराई जाएगी शादी

Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
57 daughters will be married in Sitamarhi
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में तीन मार्च को सामूहिक विवाह समारोह में 57 जोड़े परिणय सूत्र के पवित्र बंधन में बंधेंगे। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के कुल 57 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है। ट्रस्ट ने सभी जोड़ों का सत्यापन कर लिया है। मंगलवार को 57 जोड़ों को सामूहिक विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए अनुमति पत्र भी भेज दिया गया है। तीन मार्च को संस्था के बहुउद्देशीय हाल में विवाह उत्सव का आयोजन होगा। ट्रस्ट के प्रबंधक कैलाश चंद्र बताया कि पहले 30 लड़कियों का सामूहिक विवाह कराए जाते थे। इस वर्ष संख्या बढ़ाकर 57 कर दी गई है। बसभी जोड़ों को शनिवार को ही सीतामढ़ी बुला लिया गया है। कन्या पक्ष के लोगों को रहने खाने की व्यवस्था स्कूल परिसर में की गई है, जबकि बार पक्ष के लोगों को मंदिर परिसर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को ही हल्दी रस्म और रविवार को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से बरात निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed