फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5276 health workers to be vaccinated

5276 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Sun, 10 Jan 2021 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
5276 health workers to be vaccinated
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन की घड़ी नजदीक आ चुकी है। वैक्सीन लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को सात केंद्रों पर अंतिम बार पूर्वाभ्यास किया जाएगा। विभाग का मानना है कि मकर संक्रांति तक वैक्सीन आ जाएगी और 16 को स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगेगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। रोकथाम को लेकर वैक्सीन भी तैयार हो चुकी है। अभी तक जिले में वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मकर संक्रांति के दिन वैक्सीन आ जाएगी। शासन स्तर से 16 जनवरी को टीकाकरण की घोषणा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सोमवार को अंतिम बार मॉकड्रील करेगा। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दो जिला अस्पतालों संग सीएचसी सुरियावां, डीघ, भदोही, औराई, गोपीगंज में मॉकड्रील होगा। इसके लिए पूर्व की तरह तीन-तीन कमरों को सुरक्षित किया गया है। पहले चरण में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पहले कक्ष में एक प्रशासनिक और एक स्वास्थ्य कर्मचारी रहेगा। वह चिह्नित स्वास्थ्यकर्मी को मॉस्क, सैनिटाइजर देगा साथ ही सभी अभिलेखों को देखेगा। दूसरे कक्ष में एएनएम संग एक स्वास्थ्यकर्मी काउंसलिंग करने के बाद वैक्सीन लगाएंगे। तीसरे कक्ष में वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे तक रोका जाएगा। अगर उस आधे घंटे में कोई समस्या होगी तो उसकी देखरेख के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद बताते चलें कि पहले चरण में 5276 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed