फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकार के खिलाफ सपा ने बुलंद की आवाज

सरकार के खिलाफ सपा ने बुलंद की आवाज

Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ सपा ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के वकील बिंद को शहीद का दर्जा, 15 दिन के अंदर देने और आरओबी निर्माण शुरू करने की भी मांग की गई। बाद में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
सपा के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान उत्पीड़न, खाद बीज, बिजली, पानी की समस्या बनी हुई है। सरकार किसानों को कोई लाभ नहीं दे रही है। छुट्टा पश ुकिसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। रतजगा कर किसान अपनी फसल को बचा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के सिपाही वकील बिंद को शहीद का दर्जा नही दिया जा रहा है। कहा कि भदोही नगर के गजिया उपरगामी पुल को सस्ते लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक द्वेष की भावना से डेढ वर्ष से रोक दिया गया है। सूबे में कानूनराज समाप्त हो चुका है। विवेक तिवारी की पुलिसकर्मियों ने हत्या कर दी तो बुलंदशहर में सरेआम इंसपेक्टर सबोध सिंह की हत्या की गई। संचालन कर रहे जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। भ्रष्टाचार के दम पर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश सरकार पिछड़ा और दलितो को बांटने का कुचक्र रच रही है। मुखिया प्रदेश को गृह युद्ध की ओर धकेलना चाहते हैं। विकास का कोई नाम नहीं ले रहा है सिर्फ झूठे और लुभावने वादे किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, रामयज्ञ पाल, रीता वर्मा, अजीत सिंह क्षत्रिय, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, डबलू सिंह, संतलाल यादव, भूपेंद्र यादव, जमील अंसारी, रमाशंकर, हसनैन अंसारी, लालचंद्र पाल, संतोष, नान्हक, दीनानाथ यादव, मुन्ना खां, सनवारूहक, केश नारायण यादव, सूबेदार यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed