{"_id":"5c0c0fb2bdec22413f5da4b9","slug":"51544294322-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। गत दिनों परसीपुर और भदोही स्टेशनों के मध्य हुए नॉन इंटरलाकिंग कार्य संपन्न हो जाने के बाद वाराणसी से जंघई तक दोहरे रेल पटरियों पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है। दोहरीकरण के बाद भदोही और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यात्रा के दौरान ट्रेनों की लेट-लतीफी से निजात मिलेगी। दैनिक यात्रियों ने भी इस पर खुशी जताई है उधर नए रेलपटरियों के बिछाए जाने के बाद सुरक्षा जांच में क्लीयरेंस मिलने पर कई ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है।
जानकारी हो कि भदोही और वाराणसी के बीच की दूरी 45 किमी है। जनपद में प्रशासनिक कार्यालयों, बैंकों व निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत सैकड़ों लोग प्रतिदिन भदोही से वाराणसी से आवागमन करते थे उनके लिए दोहरीकरण सौगात की तरह है। घमहापुर के शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि सिंगल पटरी होने से अब तक ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी कोई निश्चित समय नहीं होता था। लेकिन अब वाराणसी भदोही के बीच आवागमन निश्चित रूप से पहले से बेहतर हो गया है।
दोहरे ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन से नगर के अहमदगंज गजिया और पकरी रेलवे फाटकों पर भी दबाव कम होगा। इससे रेलवे फाटक कम समय के लिए बंद होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। नूरेइस्लाम पुर निवासी दैनिक यात्री फैय्याज अंसारी ने कहा कि देर आए दुरूस्त आए। इस कार्य के पूरा हो जाने से भदोही वासियों को भारी राहत मिली है। इस रुट से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में कामायनी, बुंदेलखंड, सारनाथ एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पंजाब मेल आदि शामिल हैं।